हापुड़: ब्लड कैंसर से जंग हार गए सीआरपीएफ जवान मुकेश शर्मा, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान मुकेश शर्मा का ब्लड कैंसर के उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र में भी शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुकेश शर्मा सीआरपीएफ की 187वीं बटालियन में भोपाल में तैनात थे। वह पिछले लगभग एक वर्ष से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे और उनका उपचार नोएडा के एक अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उन्होंने अंतिम सांस ली।
दिवंगत जवान का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय एवं सैन्य सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पुत्र रिमझिम शर्मा ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।
अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, परिजन और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Post a Comment

Previous Post Next Post