फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि हलवाई का काम करने वाले संजीव तिवारी जब काम से घर लौटे तो उनकी पत्नी रन्नो देवी ने उन पर डंडे से हमला कर दिया।
बताया गया कि मारपीट के बाद पत्नी ने संजीव तिवारी को चारपाई से बांध दिया और उनके सिर पर लगातार डंडे बरसाए। आरोप है कि इसके बाद उनके शरीर पर बिजली का तार लपेटकर करंट भी लगाया गया।
शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने संजीव तिवारी को चारपाई से बंधा हुआ और दर्द से तड़पते देखा। उनके शरीर पर बिजली का तार भी लिपटा हुआ था। परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
Tags
UP
