लखीमपुर खीरी में बुधवार को होगा हरिनाम संकीर्तन, भक्तों से शामिल होने की अपील

 


लखीमपुर खीरी। इस्कॉन मंदिर के भक्तों द्वारा बुधवार, 8 जुलाई को सायं 5:00 बजे से खीरी में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं एवं भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में इस संकीर्तन सेवा में सहभागी बनने की अपील की है। जो भी भक्त इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं, वे अधिक जानकारी के लिए श्री सुवर्ण विश्वम्भर प्रभु से संपर्क कर सकते हैं।

संपर्क: 63933 08933

आयोजकों का कहना है कि हरिनाम संकीर्तन में सहभागिता के माध्यम से श्रद्धालु भगवान श्री राधा-कृष्ण एवं श्री जगन्नाथ जी की भक्ति और सेवा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post