लखीमपुर खीरी। जिले के भीरा-पलिया मार्ग पर मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दुर्घटना की सूचना पर मौके की ओर जा रही यूपी-112 की पीआरवी वाहन क्षतिग्रस्त हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यूपी-112 की पीआरवी किसी सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर तेजी से घटनास्थल की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक सड़क पर एक बेसहारा पशु आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में पीआरवी चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और आगे चल रहे एक ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में पीआरवी और ऑटो दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
Tags
UP

