लखीमपुर खीरी। जनपद के मोतीपुर अस्पताल में मंगलवार को विद्युत सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बिजली व्यवस्था में सुरक्षा संबंधी कुछ खामियां सामने आईं, जिनके शीघ्र सुधार के निर्देश अधिकारियों ने दिए।
विद्युत अधिकारी कृष्णा कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अस्पताल परिसर की विद्युत सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। जांच के दौरान विद्युत सुरक्षा मानकों से जुड़ी कुछ कमियां पाई गईं।
निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने संबंधित जिम्मेदारों को आवश्यक सुधार कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि अस्पताल में सुरक्षित एवं सुचारु विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
Tags
UP