लखीमपुर खीरी। जनपद के निघासन थाना पुलिस ने अवैध लकड़ी की कटाई, तस्करी एवं वन नियमों के उल्लंघन के मामले में वांछित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
मंगलवार, 7 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2:00 बजे मामले की जानकारी देते हुए निघासन थाना प्रभारी अवध राज सिंह सेंगर ने बताया कि थाना पुलिस ने दुबहा गांव निवासी 48 वर्षीय नासिर पुत्र मंगल को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था।
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई है।
Tags
UP
