तहसील गोला में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम और एसपी ने सुनीं जन शिकायतें

 



लखीमपुर खीरी। जनपद की सभी तहसीलों में रविवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील गोला में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अंजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डा. ख्याति गर्ग ने संयुक्त रूप से की।


इस दौरान दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मौके पर जाकर शिकायतों की निष्पक्ष जांच करें और नियमानुसार उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।


जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण स्थानीय स्तर पर संभव है, उनका शीघ्र समाधान किया जाए। वहीं, जिन मामलों में उच्च स्तर से कार्रवाई आवश्यक है, उनकी रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारियों को तत्काल भेजी जाए।


कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके अलावा जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में उपस्थित रहकर जन शिकायतों की सुनवाई की तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई।

Post a Comment

Previous Post Next Post