सीतापुर। जिले के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हॉस्टल मालिक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक नर्स समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, हॉस्टल मालिक मनोज नर्स पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था और नौकरी से निकलवाने की धमकी भी देता था। इसी से परेशान होकर नर्स ने कथित तौर पर 50 हजार रुपये की सुपारी देकर दो लोगों से उसकी हत्या करवा दी।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो डंडे, 12,500 रुपये नकद, एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
Tags
UP