नींद की झपकी लगने से कार खाई में गिरी, तीन दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

 मेरठ। जिले के दौराला क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर मंगलवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।


पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे सकौती रेलवे ओवरब्रिज के पास चालक को नींद की झपकी आने से ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और करीब 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी।


हादसे में दिल्ली के करावल नगर निवासी नितेश शर्मा, शैलेंद्र और आशुतोष कुमार मिश्रा की मौके पर या उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, कार में सवार मिथुन चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।


प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चारों दोस्त हरिद्वार से दिल्ली लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक, आशुतोष कुमार मिश्रा ने शनिवार को जूमकार ऐप के माध्यम से कार किराये पर ली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post