कंबोडिया मानव तस्करी मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, तीन राज्यों में छह ठिकानों पर छापेमारी

 

कंबोडिया मानव तस्करी मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, तीन राज्यों में छह ठिकानों पर छापेमारी


नई दिल्ली। कंबोडिया से जुड़े मानव तस्करी मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।


जांच एजेंसी के अनुसार, छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप सहित अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं। इन उपकरणों की जांच के आधार पर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह का कथित सरगना आनंद कुमार सिंह उर्फ मुन्ना लोगों को विदेश में रोजगार दिलाने का झांसा देकर कंबोडिया भेजता था। वहां भेजे गए लोगों के साथ मानव तस्करी और साइबर अपराध से जुड़े नेटवर्क में फंसाए जाने की आशंका जताई जा रही है।


एनआईए ने जब्त किए गए डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है। मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post