दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी। थाना नीमगांव पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नीमगांव पुलिस ने थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त महबूब उर्फ महमूद खान, निवासी ग्राम सेहरूआ, को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
